Where you can find daily latest news analysis.

Friday, July 27, 2018

News For UPSC prelims

नीलगिरि माउंटेन रेलवे



यह भारत के पाँच पहाड़ी रेलवे में से एक है। इसके अलावा  अन्य चार में दार्जिलिंग हिमालयी रेलवे (पश्चिम बंगाल), कालका-शिमला हिल रेलवे (हिमाचल प्रदेश), कंगड़ा घाटी रेलवे (हिमाचल प्रदेश) और माथेरान लाइट रेलवे (महाराष्ट्र) शामिल हैं।भारत के माउंटेन रेलवे को यूनेस्को के विश्व धरोहर स्थलों की सूची में शामिल किया गया है।पर्यटकों के आवागमन को बढ़ाने के लिये  दक्षिणी रेलवे का यह कोच (एनएमआर -87) 25 वर्ष पुराना है जिसे विश्वस्तरीय सुविधाओं के साथ नवीनीकृत करने का प्रयास किया जा रहा है।

यूनेस्को  की विश्व विरासत स्थल 

संयुक्त राष्ट्र शैक्षणिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) दुनिया भर में उन सांस्कृतिक और प्राकृतिक विरासतों की पहचान और संरक्षण को प्रोत्साहित करता है जो मानवता के लिये उत्कृष्ट मूल्य के रूप में माने जाते हैं।“विश्व के प्राकृतिक और सांस्कृतिक धरोहरों पर सम्मेलन” जो कि एक अंतर्राष्ट्रीय संधि है, इसे 1972 में यूनेस्को की सामान्य सभा में स्वीकृति दी गई।विश्व विरासत कोष अंतर्राष्ट्रीय सहायता की आवश्यकता वाले स्मारकों को संरक्षित करने से संबंधित गतिविधयों के समर्थन के लिये सालाना 4 मिलियन अमेरिकी डॉलर प्रदान करता है।विश्व विरासत समिति अनुरोधों की ज़रूरत के अनुसार धन आवंटित करती है, सबसे अधिक संकटग्रस्त स्थलों को प्राथमिकता दी जाती है।


Share:
Location: Dolasa, India

0 comments:

Post a Comment

Definition List

Unordered List

Support